Crypto ETF: सावधान! इसमें कुछ अलग है… सच्चाई जानिए! | Crypto ETF in India Hindi 2026

Crypto ETF: पुरी दुनिया में डिजिटल एसेट्स की ओर बढ़ रही हैं और भारत भी इसमें पीछे नहीं हैं। Blockchain पर आधारित बिटकॉइन की कहानी ने लोगों को क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के बारे में सोचने पर मजबुर कर दिया हैं। बिटकॉइन, इथेरियम, डाॅजकाॅईन जैसी काॅइन तो रोज की खबर बन चुके हैं ऐसे में इसमें निवेश करने में लोगों की रुची बहुत तेजी से बढ़ती दिख रही‌ हैं। ऐसे में क्रिप्टो ईटिएफ इन्वेस्टमेंट एक नया और सुरक्षित माध्यम बनकर उभरा हैं। चलिये इस आर्टिकल के माध्यम हम जानेंगे क्रिप्टो ईटीएफ (Crypto ETF) क्या हैं? भारत में क्या स्थिती हैं और यह इतना महत्त्वपूर्ण क्यु हैं?

Crypto EYF
Crypto ETF

ईटीएफ क्या होता है?‌ (ETF Meaning)

ईटीएफ यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड फंड होता हैं जो की एक्सचेंज में लिस्ट होता हैं। इसमें कई एसेंट्स जैसे स्टाॅक, क्रिप्टो, बाॅन्ड्स और कमोडिटी का संग्रह होता हैं।

अगर आपको ईटीएफ के बारे में पुरी डिटेल्स मे जानना चाहते हो तो आप हमारे ETF में निवेश कैसे करें? यह आर्टिकल पढ़ सकते हो।

चलिये एक उदाहरण के रुप में इसे समझते हैं, आप अगर Bitcoin को खरिदते हो तो उसे लिये आपको एक वाॅलेट की जरुरत पड़ती हैं और सिक्युरिटी का भी ध्यान रखना पड़ता हैं। लेकिन आप अगर बिटकॉइन ईटीएफ खरिदते हैं तो आप वह स्टाॅक एक्सचेंज के रुप में खरिद सकते हो, आप यह बिना कोई वाॅलेट की झंझट के कर सकते हो।

भारत में क्रिप्टो ईटीएफ की क्या स्थिती हैं?

भारत में फिलहाल कोई भी अधिकारिक रुप से क्रिप्टो ईटीएफ में निवेश करने की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन बाहर के देशों में खासकर अमेरिका जैसे देशों में Bitcoin आधारित Crypto आ चुके हैं। (जैसे ProShare Bitcoin Strategy ETF) भारत इस दिशा में सतर्क कदम बढ़ाते दिख रहा हैं।

दरअसल भारत सरकार ने इसमे होनेवाले जोखिमों को ध्यान में रखते हुये क्रिप्टो की लेन-देन पर 30% टैक्स लागु कर दिया हैं, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हो की इस क्षेत्र के प्रति सरकार इसके बारे में क्या सोचती हैं। फिलहाल भारत में सेबी और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) क्रिप्टो में निवेश से जुड़े नियम बनाने में जुटे हुये हैं।

Crypto ETF रोका गया

हाल ही में कुछ म्युचुअल फंड कंपनीया जैसे Invesco India ने क्रिप्टो से जूडे ईटीएफ लाॅन्च करने की तयारी में थी लेकिन रेगुलेटरी अनिश्चितता के कारण इसे रोका गया था। 

कई Crypto Platform जैसे CoinDCX, Zebpay अपने प्लॅटफाॅर्म पर क्रिप्टो ईटीएफ लाने पर काम करती दिख रही हैं।

भारत में क्रिप्टो ईटीएफ का भविष्य

भारत में भले ही अभी तक आधिकारिक तौर पर क्रिप्टो ईटीएफ लाॅन्च नहीं हुआ लेकिन आनेवाले दिनों मे इसके होने की संभावना प्रबल दिख रही हैं। जब सेबी द्वारा इसकी नियमावली बनती है और निवेशकों को अधिक सुरक्षा और एक रेगुलेटेड प्लॅटफाॅर्म मिलता है तो डिजिटल भारत जैसे अभियानों के तहत क्रिप्टो ईटीएफ जैसे सेगमेंट को भी बढ़ावा मिल सकता हैं।

भारत में क्रिप्टो के निवेश के संभावित फायदे

  1. बिना किसी जटिलताओं के निवेशक स्टाॅक एक्सचेंज के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी ईटीएफ में निवेश कर पायेंगे।
  2. वाॅलेट रुप में क्रिप्टो निवेश करने में उसके हैकिंग और लाॅस्ट होने का खतरा बना रहता हैं यह ईटीएफ के आने से काफी कम हो जायेगा।
  3. यह सेबी जैसी रेगुलेटरी संस्थाओं के अंडर आयेगा तो निवेशकों को इसमें सुरक्षा और भरोसा मिलेगा।
  4. क्रिप्टो में निवेश से निवेशकों को अपना पोर्टफोलियो डायवर्सिफाइड करने में मदत मिलेगी, जिससे आपका रिस्क कम हो जायेगा और अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना भी बहुत ज्यादा बढ़ जायेगी।

भारत में क्रिप्टो के निवेश की चुनौतियां

  • भारत में क्रिप्टो को लेकर कोई स्पष्ट कानुन नहीं हैं। सरकार और रिजर्व बैंक के बीच इसमें से बहुत सी बातों को लेकर मतभेद हैं। अनिश्चितता के कारण इसमे बहुतसी बाधाये आ रही हैं
  • क्रिप्टो की ट्रांजेक्शन पर सरकार ने इसपर 30% टैक्स और 1% टीडीएस लगा दिया हैं इससे क्रिप्टो ट्रेडिंग और निवेश बहुत जादा महंगा है इसी कारण भारत मे इसे लेकर हिचकिचाते हैं।
  • क्रिप्टोकरेंसी स्वभाव से काफी वोलाटाईल होती हैं इसलिये ईटीएफ में भी भारी मात्रा में इसमें उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता हैं।
  • भारतीय निवेशकों में Cryptocurrency और उसके उत्पाद को लेकर पर्याप्त जागरुकता बिल्कुल भी नही हैं इसलिये क्रिप्टो ईटीएफ को अपनाने में देरी कर सकते हैं।

भारत में क्रिप्टो ईटीएफ में निवेश कैसे कर सकते हैं?

वैसे आप भारत में आधिकारिक रुप में को क्रिप्टो ईटिएफ में निवेश नहीं कर सकते हैं लेकिन मुद्रेक्स (Mudrex) एक ऐसा प्लेटफार्म है जो आपको ईटीएफ नहीं पर वैसे ही Coin Set में निवेश करने की सुविधा देता है जो की Mudrex टिम द्वारा प्रबंधित की जाती हैं जिसका उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसी में निवेशकों को विविधता प्रदान करना हैं।

अगर आप इसमें नीचे दिये लिंक पर जाकर “O7W0AD81” इस Coupon code का इस्तमाल करते हो तो आपको 200 रुपयों तक बिटकॉइन ही प्राप्त हो जायेंगे।

निष्कर्ष (Final Words)

जैसे बाहर के देशो में Crypto ETF को लेकर क्रेंझ हैं उसी तरह आनेवाले दिनो में भी भारत में इसकी अपार संभावनाएं है। सही नियमों के साथ रेगुलेशन, उसके लिये तकनीकी मजबुत ढांचा तैयार होने के बाद भारत आनेवाले समय में एक बड़ा बाजार बन सकता हैं। 

भविष्य उसी का हैं जो सही जानकारी और विवेकपूर्ण निर्णयों के साथ निवेश करते हैं।

अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)

प्रश्न: Crypto ETF क्या हैं?

उत्तर- क्रिप्टो ईटीएफ एक अलग अलग क्रिप्टोकरेंसी का समुह होता है जिसे आप स्टाक एक्सचेंज पर खरिद और बेच सकते हो।

प्रश्न: भारत में क्रिप्टो ईटीएफ में निवेश कैसे कर सकते हैं?

उत्तर- फिलहाल भारत से आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई सुविधा नहीं है लेकिन आप अंतराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म Mudrex, wazirX जैसे प्लेटफॉर्म से इसका लाभ उठा सकते हो। Mudrex अमेरिका स्पाॅट बिटकॉइन बिटकॉइन ईटीएफ में निवेश की सुविधा देता हैं।

प्रश्न: क्या भारत में क्रिप्टो ईटीएफ पर टैक्स लगा है?

उत्तर- हां, फिलहाल अभी क्रिप्टोकरेंसी पर होनेवाली आय पर 30% टैक्स और 1% टिडिएस देना पड़ता हो और विदेशी ईटीएफ में निवेश करने पर भी भारतीय कर नियम और बाकी नियम लागु हो सकते हैं।

प्रश्न: भारत में क्रिप्टोकरेंसी के लिये कौनसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं?

उत्तर- मुद्रेक्स जैसे प्लेटफॉर्म भारतीय निवेशकों को अमेरिका बिटकॉइन ईटीएफ में निवेश करने की सुविधा देते हैं, इसके अलावा WazirX, Coingecko जैसे प्लेटफॉर्म क्रिप्टो ट्रेंडिंग अथवा निवेश के लिये लोकप्रिय माने जाते हैं।

प्रश्न: क्या क्रिप्टो ईटीएफ में निवेश सुरक्षित हैं?

उत्तर- किसी भी चीज में आप निवेश करते हो तो कम ज्यादा जोखिम सबमें रहता हैं और क्रिप्टो किंमतो मे काफी ऊपर नीचे होता रहता है इसलिये इसे भी आप 100% सुरक्षित नहीं कह सकते

यह भी पढें

भारत में Crypto निवेश

डॉलर और तेल का संबंध

₹1000 में Bitcoin खरीदें

2010 में Bitcoin की कीमत

Leave a Comment