Top 10 Crypto Coins: दोस्तो भारत में कोई बात करता है शेयर बाजार और सोने-चांदी की तो कोई बात करता हैं म्युचुअल फंड में एसआईपी और एसडब्ल्यूपी की लेकिन हम दुनियाभर में देखें तो अभी क्रिप्टोकरेंसी की धूम चल रही हैं। पहले से इलोन मस्क Dogecoin को प्रमोट करते थे। प्रेसिडेंट होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपना $Trump Coin निकाला तो उनकी पत्नी मेलानिया ने $Melania Coin।

ऐसे में हमारे मन में सवाल आता है की बिटकॉइन एक ही ऐसा है जिसने अच्छा पर्फोर्मेंस दिखाया है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। क्रिप्टोमार्केट बहुत बड़ी है और इसमें बहुत सारे अच्छे टेक्नालॉजी पर आधारित क्रिप्टो मौजुद हैं तो हम आज इसी की बात इस आर्टिकल में करने जा रहे हैं। तो चलिये दिखते Top 10 Cryptocurrencys in the World कौन-कौनसे हैं।
Top 10 Crypto Coins in the World
नंबर 10: अवलांच (Avalanche- AVAX)
यह एक हाईस्पीड ब्लाॅकचेन स्पीड 4500 पर सेकंद(TPS) प्लॅटफाॅर्म डीएप्स और कस्टम ब्लाॅकचेन नेटवर्क पर आधारित हैं। यह कम फिस और तेज लेनेदेन की लिये पहचाना जाता हैं। इसका डिफाई, एनएफटी और एंटरप्राइज इत्यादी के लिये इस्तमाल किया जाता हैं।
नंबर 9: पोल्काडाॅट (Polkadot- DOT)
Polkadot एक ब्लाॅकचेन पर आधारित प्लेटफॉर्म है जो की अलग अलग ब्लाॅकचेन को एकसाथ जोड़ने का का काम करता हैं। यह खासकर इंटरऑपरेबिलिटी और स्केलेबिलिटी को बढ़ावा देता हैं। यह एक मल्टिचेन नेटवर्क है को जो की अलग अलग ब्लाॅकचेन को जोड़ता हैं। यह इंटरऑपरेबिलिटी पे फोकस करता हैं जिससे डेटा और संपत्ति का आदान-प्रदान हो सके। इसका उपयोग कस्टम ब्लाॅकचेन और फीऐप्स के लिये किया जाता हैं।
नंबर 8: डाॅजकाॅइन (Dogecoin-DOGE)
इस डाॅजकाॅइन को मजाकिया तौर पर शुरु किया गया था लेकिन अब यह एक अच्छाखासा मार्केट कैपवाला क्रिप्टो बन गया हैं। अक्सर इसे इलोन मस्क अपने एक्स प्लॅटफाॅर्म पर प्रमोट करते नजर आये हैं। इसे जादातर टिपिंग, छोटे लेन-देन और दान के लिये यूज में लिया जाता हैं। इसे लोकप्रिय बनाने में एलोन मस्क का बहुत बड़ा हाथ रहा हैं।
नंबर 7: रिपल (Ripple- XRP)
यह एक तेज और कम लागत में बना अंतरराष्ट्रीय लेन-देन में सक्षम एक डिजिटल पेमेंट प्रोटोकॉल हैं। इसका उद्देश्य बैंक और वित्तीय संस्थानों के लेन-देन को तेज और सस्ता करना हैं। XRP एक ऐसा क्रिप्टो हैं जो आपके लेनदेन को 3-4 सेंकद में पुरा करता हैं। लेकिन अमेरिका के SEC के साथ कानुनी विवाद के कारण इसकी किंमतो पर थोड़ा असर हुआ था।
नंबर 6: कार्डानो (Cardano- ADA)
यह एक ब्लाॅकचेन है जो की वैज्ञानिक शोध और सुरक्षा पर फोकस करता हैं। यह जादातर स्केलेबिलिटी और स्थिरता के लिये जाना जाता हैं। यह ऊर्जा कुछल प्रुफ-ऑफ-स्टेक(Pos) अल्गोरिदम पर काम करता हैं। विकसित देशों में वित्तीय सुविधा को सुधारना ही इसका उद्देश रहा हैं।
नंबर 5: सोलाना (Solana- SOL)
यह एक High-speed ब्लॉकचेन हैं तो प्रतिसेंकद 65,000 लेन-देन की क्षमता रखता हैं। यह कम फिस और लेन-देन के लिये लोकप्रिय हैं। सोलाना का ज्यादातर उपयोग डिफाई, गेमिंग और वेब 3 जैसी प्रोजेक्ट्स में होता है।
नंबर 4: टेथर (Tether- USDT)
यह अमेरिकन डाॅलर (USD) से जुड़ा एक स्टेबलकाॅइन हैं इसीलिये देखा गया हैं इसका मुल्य हमेशा $1 ( एक डाॅलर) के आसपास रहता हैं जिससे इसे कम अस्थिर की कैटेगिरी में गिना जाता हैं। इसका इस्तमाल बाजार में बनी अस्थिरता से बचने के लिये किया जाता हैं। इसका उपयोग ट्रेडिंग और फंड ट्रांसफर के लिये किया जाता हैं।
नंबर 3: बिनेंस कॉइन (Binance Coin- BNB)
इसका जादातर इस्तमाल बिनेंस एक्सचेंज पर ट्रेडिंग फिस टोकन बिक्री और अन्य सेवाओं के लिये किया जाता है। यह स्मार्ट चेन (BSC) पर चलता हैं, जो की एथेरियम के विकल्प के रुप में तेज और सस्ते आदान-प्रदान के के लिये इस्तमाल होता हैं। इसको नियमित रुप से जलाया जाता हैं जिससे सप्लाई कम होता हैं और मुल्य बढ़ता रहता हैं।
नंबर 2: एथेरियम (Ethereum- ETH)
यह एक ओपन सोअर्स ब्लाॅकचेन प्लेटफॉर्म हैं जो की स्मार्ट काॅट्रैक्ट्स और डीऐप्स (Dapps) को सपोर्ट करता हैं। एथेरियम को ईथर (Ether) नाम से भी जाना जाता हैं। यह स्वयमचलित और पार्दर्शिता को दर्शाता हैं। यह डीऐप्स, एनएफटी और डीफाई का एक मुख्य प्लॅटफाॅर्म हैं। एथेरियम 2.0 की अपग्रेड से इसकी स्केलेबिलिटी और ऊर्जा में सुधार दर्ज किया गया हैं।
नंबर 1: बिटकॉइन (Bitcoin- BTC)
बिटकॉइन यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी हैं। साल 2009 में इसे सातोशी नाकामोतो ने बनाया था। यह एक Decentralized Digital Currency के तौर पर जानी जाती हैं। यह ब्लाॅकचेन तकनीक पर काम करती हैं। इसे ‘डिजिटल गोल्ड’ कहा जाता हैं। इसकी आपुर्ती सिमित हैं जो की 21 मिलियन बताई जाता हैं। यह विकेंद्रीकृत और किसी भी सरकारी नियंत्रण से मुक्त हैं। इसका इस्तमाल मुख्य रुप से स्टोर ऑफ व्हाल्यु (मूल्य संचय) और पीयर-टू-पीयर लेनदेन के लिये प्रामूख्यरुप से किया जाता हैं।
| Top 10 Crypto Coins List |
| 1: बिटकॉइन (Bitcoin- BTC) |
| 2: एथेरियम (Ethereum- ETH) |
| 3: बिनेंस कॉइन (Binance Coin- BNB) |
| 4: टेथर (Tether- USDT) |
| 5: सोलाना (Solana- SOL) |
| 6: कार्डानो (Cardano- ADA) |
| 7: रिपल (Ripple- XRP) |
| 8: डाॅजकाॅइन (Dogecoin-DOGE) |
| 9: पोल्काडाॅट (Polkadot- DOT) |
| 10: अवलांच (Avalanche- AVAX) |
तो आपके पोर्टफोलियो में इसमें से कौन कौनसे क्रिप्टोमौजुद हैं? और यह Top 10 Cryptocurrency in 2026 आर्टिकल कैसा लगा यह हमें जरुर बताईयें।
अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)
प्रश्न: क्रिप्टोकरेंसी क्या है?
उत्तर- यह एक प्रकार की डिजिटल अथवा आभासी मुद्रा हैं जो की विकेंद्रीकृत (Decentralized) होती हैं।
प्रश्न: क्रिप्टोकरेंसी कैसे काम करती है?
उत्तर- यह ब्लाॅकचेन के आधार पर काम करती हैं। इसमें हर एक लेन-देन दर्ज होता हैं। यह क्रिप्टोग्राफ़ी द्वारा सुरक्षित की जाती हैं और इसे कोई बदल नहीं सकता।
प्रश्न: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कैसे करें?
उत्तर- अलग अलग क्रिप्टो एक्सचेंज मौजुद हैं वहां से आप क्रिप्टो में ट्रेडिंग अथवा निवेश कर सकते हैं। इसमें आपका खाता बैंक अकांउट से जोड़कर आप इसे इस्तमाल कर सकते हैं।
प्रश्न: क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य क्या है?
उत्तर- सच कहा जाये तो इसका भविष्य अनिश्चित है लेकिन यह दुनियाभर में वित्तीय प्रणाली का हिस्सा बन रही हैं। इसे भविष्य की मुद्रा और डिजीटल अर्थव्यवस्था का आधार माना जा रहा हैं। हालाकी इसमें विनिमय, अस्थिरता और तकनिकी चुनौतियां भी बाधा बन सकती हैं। क्रिप्टो एक्सपर्ट का मानना है की क्रिप्टोकरेंसी और ब्लाॅकचेन तकनिक भविष्य में काफी महत्त्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
प्रश्न: क्या क्रिप्टोकरेंसी कानूनी है?
उत्तर- इसके लिये हर देश में अलग अलग कानुन हैं। कुछ देशो में यह कानुनी है जैसे अमेरीका, जापान और यूरोपीय संघ। भारत और चीन देशो ने इसपर कुछ सीमाये लगा दी हैं। भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर 30 प्रतिशत Tax और 1 प्रतिशत TDS लगाया गया हैं।
यह भी पढें